फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोतपुरवा गांव की विवाहिता तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने शुक्रवार को एसपी को शिकायतीपत्र देखकर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पिता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर कर्माया निवासी माबूद ने शिकायतीपत्र में बताया कि पुत्री शीबा की शादी तीन वर्ष पहले हरपालपुर के जोतपुरवा निवासी इदरीश उर्फ शीबू के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन शीबा को दहेज के लिए परेशान करते थे। एक वर्ष पूर्व शीबा ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब एक महीने बाद सुलह समझौता हो गया था। ससुरालीजन शीबा को विदा करा ले गए थे। इसके बाद फिर उसके साथ मारपीट की। 26 जुलाई को हरपालपुर पुलिस ने शीबा और शीबू का शांतिभंग में चालान किया था। 27 जुलाई से शीबा का पता नहीं चल रहा है। पिता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें