फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले युवक का शव देहात कोतवाली क्षेत्र में चांदमारी के निकट लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी सुनीत (40) बुधवार की शाम ट्रेन से शाहजहांपुर के बिजलीपुरा निवासी मौसा शिवरतन के घर जाने के लिए निकला था। उसका शव लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चांदमारी के निकट पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी राज किशोरी और पांच पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें