फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक व उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी रामरतन (35) मंगलवार को भतीजे कुलदीप (15) के साथ शाहजहांपुर के कलान निवासी बहन के यहां से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास कटरा बिल्हौर मार्ग पर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामरतन व उसका भतीजा कुलदीप दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कुलदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें