फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रही भाजपा-गजराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में सभी ब्लॉकों, नगरों व वार्डों में कांग्रेसी आज से 10 दिन तक प्रदर्शन करेंगे। ये जानकारी मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तहत उत्तर प्रदेश कमेटी के सचिव प्रभारी लालजीत सरोज व प्रदेश प्रचार कमेटी के चेयरमैन /पूर्व विधायक गजराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन 15 नवंबर तक चलेगा। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था व कृषि व्यवस्था को संकट में डाल दिया है, जिससे बेरोजगारी चरम पर बढ़ गई है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, निवर्तमान शहर अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला शोले, ओम प्रकाश रावत, खालिद गौरी, अजय सिंह, नेतम भारती, साधू सिंह सोमवंशी, रामेश्वर प्रसाद व अनुपम दीक्षित, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें