बिलग्राम सीएचसी में उपस्थिति पंजिका पर आख्या लिखते सीएमओ डॉ. एसके रावत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने मंगलवार को कस्बा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक और सात कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने वार्डों में जाकर रोगियों से मुलाकात की और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दवाओं का स्टॉक देखा। आशा और स्टाफ नर्सों से कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही न बरती जाए। सीएमओ ने टीबी यूनिट का निरीक्षण किया।
अभिलेख खंगालने के साथ ही कर्मियों से रोगी संख्या व उन्हें दिए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी, डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. श्रीनाथ यादव, खालिद हुसैन शानू, संजीव कुमार, अनिल अवस्थी, विकास श्रीवास्तव, शराफत खान, सुधीर कुमार, अक्षय मिश्रा, ताजुद्दीन अंसारी, पुनीत यादव व जीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।