हरदोई। जिले में कोरोना के नए संक्रमितों के मिलने की संख्या तेजी से घट रही है। रविवार को 11 संक्रमित मिले, वहीं सक्रिय केस 50 के नीचे रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहने की अपील कर रहा है।
जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। जहां जनवरी में प्रतिदिन औसतन दो सैकड़ा के करीब संक्रमित मिल रहे थे, जिससे संक्रमितों को आंकड़ा तेजी से बढ़ा था।
वहीं फरवरी की शुरुआत से संक्रमितों का ग्राफ गिरना शुरू हो गया। पिछले 27 दिनों से 10 से नीचे संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 11 संक्रमित मिले। वहीं, अब सक्रिय केसों की संख्या 50 से नीचे आ गई है।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम हैं।
इसके साथ ही लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जिससे 98.7 प्रतिशत केसों की रिकवरी हो रही है। तीसरी लहर में 2,440 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो संभवतया जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।