फोटो- 7 चिकित्सालय में कोरोना की जांच करती महिला।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में गुरुवार को फिर कोरोना के पांच नए केस मिले। इनके साथ अब संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी जिले में लोग कोरोना की गाइड लाइन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने चार जनवरी को कई लोगों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे थे। इनमें गुरुवार को कछौना कस्बा निवासी मीरा गुप्ता(50), संडीला निवासी शिव प्रताप(19), शहर के गंगा बक्सपुरवा निवासी कौशल नरेश(13), श्यामपुर निवासी सिंपल वर्मा(20), रेलवेगंज कॉलोनी अर्जित अग्रवाल(28) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की पहचान कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
हरदोई। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को 20 केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए गए। जिला महिला अस्पताल में कई लोग टीका लगवाने पहुंचे। छात्रों का कहना वे लोग टीका लगवाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा जिले में केस बढ़ने के साथ ही जांचें बढ़ा दी गई हैं।
सदर तहसील में गुरुवार को लोग बिना मास्क के नजर आए। जबकि बुधवार को ही सदर एसडीएम कोरोना पॉजिटिव हुईं थी। इसके बाद भी यहां पर लोग कोरोना की गाइड लाइन को लेकर लापरवाह नजर आए।
फोटो- 8 महिला चिकित्सालय में टीका लगवाता छात्र।- फोटो : HARDOI
फोटो- 13 सिनेमा रोड पर बिना मास्क जाते लोग।- फोटो : HARDOI
फोटो- 14 नुमाइश चौराहा पर बिना मास्क जाते लोग।- फोटो : HARDOI