फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी इतने ज्यादा लापरवाह हैं हम

विज्ञापन
स्टेट बैंक में चालान जमा करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में लगातार पांचवें दिन कोरोना का नया केस मिला है। एक्टिव केस का आंकड़ा नौ हो गया है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में कोरोना से जंग मुश्किल होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कारागार, जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर, कचहरी परिसर, विकास भवन, बैंक और रोडवेज बस स्टेशन कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन होते नहीं दिखा। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ रही है। पिहानी के रैंगाई निवासी युवक ने दो जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच कराई थी। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर कोविड जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अस्पतालों में भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें