फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एलटी लाइन में शटरिंग का गाटर लगने से उतरा करंट, ठेकेदार की मौत, किशोर झुलसा

विज्ञापन
फोटो-34- सरविंदर। फाइल फोटो
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझकरिया निवासी ठेकेदार और उनका चचेरा भाई शाहजहांपुर जनपद के ग्राम निवऊ नगरा में शटरिंग का गाटर लगाते समय बिजली की एलटी लाइन की चपेट में आ गया। एंबुलेंस से दोनों को फर्रुखाबाद जनपद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने एक ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके चचेरे भाई को भर्ती कर लिया गया। घटना रविवार दोपहर हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझकरिया निवासी सरविंदर (31) ठेकेदार थे। वह मकानों के लिंटर ढलाई (छत निर्माण का कार्य) का ठेका लेते थे। पिता ब्रजकिशोर के मुताबिक, सरविंदर रविवार की सुबह ट्रैक्टर और लिफ्टिंग मशीन लेकर शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निवऊ नगरा गए थे। वहां उऩ्हें राजेंद्र यादव के मकान की छत ढलाई का ठेका मिला था। सरविंदर के साथ उनका चचेरा भाई अनुज (15) भी गया था। राजेंद्र के मकान के ऊपर से बिजली की एलटी लाइन निकली है।
दोपहर के समय मकान में लिंटर ढलाई का काम होना था। दावा है कि राजेंद्र ने संबंधित उपकेंद्र से कुछ देर के लिए शट डाउन भी लिया था। लिंटर ढलाई का काम शुरु किया गया। सरविंदर अन्य मजदूरों के साथ छत पर शटरिंग के गाटर सेट करा रहे थे। आरोप है 30 मिनट के बाद बिजली आ गई। सरविंदर गाटर पकड़े खड़े थे। गाटर एलटी लाइन से टकरा गया। इसमें सरविंदर को करंट लग गया। पास खड़े अनुज भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

उनके साथी ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को फर्रुखाबाद जनपद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने सरविंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुज को भर्ती कर लिया गया। मौत की सूचना मिलने पर सरविंदर की मां राजवती तथा पत्नी खुशबू बदहवास हो गईं। सरविंदर के परिवार में पत्नी, दो पुत्र पवन और अंशू हैं। थानाध्यक्ष अल्लाहगंज ओमप्रकाश ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34- सरविंदर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें