फोटो-18- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिंह देते पूर्व विधायक राज कुमार अग्रवाल, बहू शि
संडीला। भाजपा के पूर्व विधायक राज कुमार अग्रवाल ने रविवार को बेटे प्रदीप अग्रवाल और बहू शिल्पा अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने संडीला विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं का उल्लेख करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इसमें संडीला में ट्रॉमा सेंटर स्थापित कराए जाने की मांग प्रमुख है।
विधान परिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र से दो बार सदस्य और एक बार संडीला से विधायक रहे राज कुमार अग्रवाल की बहू शिल्पा अग्रवाल इन दिनों संडीला में खासी सक्रिय हैं। रविवार को राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले हादसों के मद्देनजर ट्रॉमा सेंटर स्थापित कराने की मांग की है। इसके अलावा भरावन विकास खंड में फायर स्टेशन स्थापित किए जाने की भी मांग की है। छुट्टा मवेशियों के कारण किसानों को हो रहे नुकसान का उल्लेख करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की।