फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों और किसानों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से तिकोनिया पार्क तक रघुपति राघव राजाराम... भजन गाकर प्रभात फेरी निकाली। 15 अगस्त पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत के महान नेताओं व वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज ने कहा कि करोड़ों हिंदुस्तानी एकजुट होकर सत्य के लिए लड़े और जीते। हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। एआईसीसी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मंत्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया। जिसमें हर देशवासी को समान अधिकार देने वाला संविधान है। पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी, साधू सिंह, नेतम भारतीय, अनुपम दीक्षित, श्याम किशोर मिश्रा, सोनपाल वर्मा, शशिबाला वर्मा, दीपेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हरदोई। बलिदानियों की देशभक्ति की बदौलत देश को आजादी मिली है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने झंडारोहण कर ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व व खुशी का दिन है। वीर क्रांतिकारियों की शहादत से हम सभी को आजादी मिली। सपा सभी महान क्रांतिकारियों का सम्मान करती है। सपाइयों ने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरु, अमित सिंह मीतू, कोषाध्यक्ष अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें