फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंप्यूटर खराब, कैसे हुआ भुगतान नहीं बता पाए पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में होने वाले कार्यों और भुगतान में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी थम नहीं रही है।
विज्ञापन

विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत सथरा का कंप्यूटर खराब है। गांवों में कार्यों और खरीदारी का भुगतान भी हो गया। पंचायत सचिव को नहीं मालूम कैसे भुगतान हो गया। इस पर ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन की संस्तुति जिला विकास अधिकारी से की गई है। प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत सथरा में पंचायतीराज विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के गेट-वे से सबसे अधिक भुगतान की स्थिति प्रदर्शित हो रही है। पोर्टल पर गेट-वे पर बड़ी मात्रा में भुगतान प्रदर्शित होने पर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगने पर डीपीआरओ ने स्थलीय जायजा लिया। मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय कार्यालय संचालित नहीं मिला, कंप्यूटर खराब मिला। पत्रावलियां भी कार्यालय में नहीं रखी गई हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि पत्रावलियां घर पर रहती हैं। गांव में गलीवार रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। परिवार रजिस्टर पर छह माह से कोई इंट्री नहीं की गई। भुगतान के संबंध में प्रधान और पंचायत सचिव कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। कंप्यूटर खराब होने के बाद भी भुगतान के संबंध पंचायत सचिव ब्रह्मादीन कोई सही जानकारी नहीं दे पाए और बताया कि यह भुगतान कैसे हुआ है इसकी भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सथरा में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ब्रह्मादीन ने मनमानी की है। पंचायतीराज विभाग की व्यवस्था ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेट-वे से भुगतान की भी अनदेखी की गई है। कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के बाद बाहर से भुगतान किए जाने की आशंका है। प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन की संस्तुति जिला विकास अधिकारी को भेजी गई है। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें