फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आवासों को बारिश से पहले कराएं पूरा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों को बारिश से पहले हरहाल में पूरा कराया जाए। आवास योजना में विकास खंड भरावन, संडीला, मल्लावां और मनरेगा में अहिरोरी की कम स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बीडीओ को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। एक सप्ताह के अंदर निस्तारण न होने पर संबंधित बीडीओ की जवाबदेही तय की जाए। कहा कि अपात्रों को आवास के लिए चयनित करने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मनरेगा में मानव दिवस सृजन की स्थिति में सुधार लाने को कहा और अहिरोरी की खराब स्थिति नाराजगी जाहिर की। सुरसा कछौना व बावन में महिला सहभागिता बढ़ाने को कहा। एपीओ और रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आजीविका मिशन में महिला समूह गठन और लखपति दीदी के चिह्नीकरण में तेजी लाने को कहा। आश्रयस्थलों पर 24 घंटे केयर-टेकर की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीआरडीएम पीडी गजेंद्र तिवारी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें