फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटकता मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के पुरवामान गांव में सोमवार सुबह परचून दुकानदार का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

पुरवामान निवासी अरुण सिंह (22) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। वह खेती भी करता था। उसके पिता राम कृपाल के मुताबिक रविवार शाम सात बजे अरुण बिना कुछ बताए घर से चला गया। देर रात तक घर नहीं आया। सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने अरुण का शव आम के पेड़ से गमछे से फंदे पर लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। अरुण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अरुण के पिता राम कृपाल की सूचना पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें