फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संग्रह सेवक ने पी चूहा मारने की दवा, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोइ। शहर की कोयल बाग कॉलोनी में मंगलवार रात एक युवक ने चूहा मारने की दवा पी ली। समय रहते परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उनका इलाज किया गया। मौके पर एसडीएम सदर युवक का हालचाल लेने आए। परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

कोयल बाग कॉलोनी की गली नंबर दो में सरकारी आवास ई-25 में रहने वाले बबलू (40) संग्रह सेवक हैं। मां फूलमती ने बताया कि साल 2021 में पति जितेंद्र नाथ के निधन के बाद पुत्र बबलू को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। मंगलवार रात बबलू छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बबलू ने चूहे मारने की दवा पी ली। कुछ देर बाद बबलू को उल्टियां होने लगीं। पत्नी रीना बबलू को लेकर मेडिकल कॉलेज आईं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बबलू को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। बबलू के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें