फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने ठिठुराया, गलन हुआ अहसास

विज्ञापन
-सिनेमा रोड पर गर्म कपड़े पहन कर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शीत लहर चलने और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलीं। न्यूनतम पारा सात डिग्री पर पहुंच गया है। इसके कारण लोग ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

शनिवार रात अधिक गलन भरी सर्दी का अहसास लोगों को हुआ। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सैर पर निकलने वाले कांपते दिखे। दोपहर में धूप निकली लेकिन राहत नहीं मिली। शहर के सिनेमा रोड, सदर बाजार आदि के फुटपाथों पर दिन भर गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हुई।
नहीं जले अलाव
गलन भरी सर्दी शुरू होने के बाद भी अभी तक शहर में अलाव नहीं जल रहे हैं। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल का कहना है कि रैन बसेरों की शुरुआत शहर में हो चुकी है। नगर पालिका परिसर व बरात घर में रैन बसेरा स्थापित कराए जा चुके हैं। चिह्नित जगहों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें