फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 23 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास के अंतिम पड़ाव पर आते देख शहर में बम-बम भोले के जयघोष और तेज हो चला है। डीजे की धुनों पर झूमते, गाते कांवड़ियों के जत्थों का शिवालयों की ओर बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को भी कई जत्थे शहर से गुजरते समय आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


सावन माह का अबकी अंतिम और चौथा सोमवार समीप है। मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दिखने की पूरी उम्मीद है, वहीं मार्गों पर कांवड़ियों के गाते नाचते जत्थे भी दिखने लगे हैं। पैदल या वाहनों पर चढ़कर कांवड़िए राजघाट की ओर जाते दिखाई देते हैं।

श्रद्धालुओं द्वारा राजघाट से गंगा जल लेकर शिवालयों की तरफ रुख किया जाता है। कोई जत्था भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा को पूरा कर रहा, तो कोई जत्था डीजे साउंड पर शहर के मुख्य मार्गों पर थिरक कर रवाना हो रहा है। सबसे पहले श्रद्धालु अलग-अलग साधनों से जत्थों के रूप में राजघाट गंगा जल लेने जाते हैं।
विज्ञापन


उसके बाद गंगा जल को लेने के बाद कांवड़ियों के जत्थे मानी गई मिन्नतों के चलते अलग-अलग शिवालयों की ओर कूच कर जाते हैं। पुराने लोगाें का कहना है कि जिले से कांवड़िए सबसे अधिक सकाहा मंदिर, गोला गोकर्णनाथ आदि शिवालयों की ओर जाते हैं। कु ल मिलाकर बम-बम के उद्घोष से माहौल शिवमय हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें