फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक बिना पूर्व सैनिकों को पेंशन नहीं

Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों से आधार कार्ड को लिंक कराए बिना अब भूतपूर्व सैनिकों को भी पेंशन देना संभव नहीं हो सकेगा। बैंक अफसरों ने भी अपनी यह मंशा सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में व्यक्त कर दी, जिसके बाद सैनिक कल्याण अधिकारी ने भी समस्त भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को जल्द आधार कार्ड नंबर लिंक कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा जितने भी खाताधारकों को पेंशन दी जा रही, सभी के खातों को आधार नंबर द्वारा लिंक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब यही निर्देश भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली पेंशनों पर भी लागू हो गया है।

जिसमें अब पेंशन उन्हीं को देना संभव हो सकेगा, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हो चुके होंगे। इसको लेकर शनिवार को स्टेट बैंक की शाखा द्वारा सोल्जर बोर्ड क ार्यालय में अफसर के समक्ष अपनी मंशा जता दी है, जिसमें कहा गया कि अब भविष्य में ऐसे सैनिक जिनके खाते आधार से लिंक नहीं कराए गए, उनको पेंशन नहीं जारी की जा सकेगी।
विज्ञापन


लिहाजा सभी भूतपूर्व सैनिकों के खाते आधार से लिंक होेने जरूरी है। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को अवगत कराते हुए सभी से जल्द से जल्द खातों से आधार नंबर लिंक कराने की अपील की।

जिन पेंशनधारकों के खाते स्टेट बैंक में हैं चाहे वह किसी भी शाखा के क्यों न हों, उनके आधार लिंक होने के लिए मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ही आना होगा। साथ में पास बुक, मोबाइल नंबर, पीपीओ एवं आधार कार्ड की कापी अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें