डीआईजी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपनी टुकड़ी का कमांड देने पर सीओ संडीला
प्रथम नंबर पर रहे। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और एसपी
कार्यालय में आगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया।
डीआईजी आरके चतुर्वेदी
गुरुवार की देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार की सुबह पुलिस
लाइन में पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान सभी सीओ को
अलग-अलग टुकड़ी को कमांड देने का निर्देश दिए। जिसमें सीओ संडीला चरन सिंह
सबसे अव्वल रहे।
इसके बाद सीओ हरपालपुर नितेश सिंह और उसके बाद सीओ
बिलग्राम विजय त्रिपाठी की कमांड रही। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को
चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का
निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने शस्त्रागार, प्रतिसार कार्यालय, पुलिस
लाइन स्टोर, परिवहन विभाग के रख-रखाव को देखा। जिसमें संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद आरक्षी बैरक, पुलिस लाइन मेस, कैंटीन का निरीक्षण कर सुविधाओं की
जानकारी ली। इसके बाद पौधरोपण किया। एसपी दफ्तर में पहुंचकर आगंतुकों के
लिए बनाए गए कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने एसपी कार्यालय का निरीक्षण
किया। जिसमें अभिलेख दुरुस्त मिले।
इसके बाद एसपी, एएसपी व सीओ के साथ बैठक
की, पर इसी बीच रायबरेली में ट्रेन हादसे की जानकारी होने पर वह समय से
निरीक्षण समय से पूर्व ही लखनऊ को रवाना हो गए।
इस मौके पर एसपी उमेश सिंह,
एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर
नितेश कुमार सिंह, सीओ सिटी रामलाल राय, सीओ संडीला चरन सिंह, सीओ बिलग्राम
विजय त्रिपाठी, सीओ शाहाबाद जितेंद्र गिरी आदि मौजूद थे।