फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा रोजगार सृजन योजना जल्दः सीएम

Tue, 08 Dec 2015 12:21 AM IST
राजीव शुक्ला, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए 50 करोड़ का इनोवेशन फंड तैयार किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ऊषा वर्मा की पुत्री के वैवाहिक समारोह में सोमवार को हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की तरक्की के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कहा कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में 25 हजार की सब्सिडी अगले बजट से बढ़ाई जाएगी। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में 45 लाख नौजवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से भेजी गई मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन योजना के प्रस्ताव पर कार्ययोजना बन रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षा के आधार पर 35 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। सूबे में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार और उत्पादन बढ़ोत्तरी के लिए कहा कि कामधेनु योजना को 50 लाख और फिर 25 हजार तक का किया गया और अब अगले बजट में इससे भी कम धनराशि वाली कामधेनु योजना को लागू करने का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन


असहिष्णुता के मुद्दे पर फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान के सवाल पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जनपद आने का न्यौता दिया। कहा कि मैने उनके गांव की फोटो देखी है। हरदोई में तमाम बालीबुड सितारें आए हैं मै चाहूंगा आमिर खान भी आएं। इस दौरान राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार अभिषेक मिश्र, नितिन अग्रवाल, डा. राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, विधायक राजेश्वरी देवी, बाबू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें