अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो गांवों में शनिवार रात जंगली जानवर के हमले
में 27 लोग घायल हो गए। इनमें चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि जंगली जानवर कौन है। हालांकि कुछ
ग्रामीण इसे पागल सियार बता रहे हैं। घटना से दोनों गांवों में दहशत है।

अरवल
थाना क्षेत्र के परचौली गांव में शनिवार रात किसी जंगली जानवर ने
ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इससे गांव के श्याम लाल (70), राजेश (55),
विश्वनाथ (35), अरुण (19), राम औतार (65), रमेश (55), रामचंद्र (70),
स्वामी दयाल (70), आत्माराम (65), राममोहन (15) पुत्र राममूर्ति, गुड्डी
(40) पत्नी अनिल, राम नरेश (50), ममता (17)पुत्र सुखराम, राजवीर (21) पुत्र अजय पाल, रामरूप (45) पुत्र नत्थू लाल, अंकित (15) पुत्र कल्लू, मिथिलेश (32) पुत्र राधे श्याम, बलराम (25) पुत्र नत्थू, श्याम लाल (35) पुत्र अंगने और रामेंद्र (40) घायल हो गए।
इसके बाद जंगली जानवर ने पड़ोस के गांव थाना हरपालपुर के दयालपुर के ग्रामीणों पर हमला किया। इससे यहां के आजाद (55), रोशनी (15) पुत्री गुड्डू, सोनू (4) पुत्र रिंकू, बिहारी (45) पुत्र कल्ल ू, रामलली (35) पत्नी मानसिंह, अमर सिंह (35) पुत्र राम दर्शन, कल्लू (35) पुत्र विजय पाल घायल हो गए। आजाद, रोशनी, रामरूप और श्यामलाल को जिला अस्पताल में भर्ती करायाा है।