फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान की फसल को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
फोटो-19- खेत में पलटी पड़ी धान की फसल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपामऊ/मल्लावां। आंधी और बारिश से कई जगह धान की फसल पलट गई है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गोपामऊ के किसान धर्मनारायण ने बताया कि कई जगह खेतों में पानी भर गया है, फसल पलटने व खेतों में पानी भरने से धान की गुणवत्ता व उपज, दोनों प्रभावित होंगी। किसान प्रमोद मिश्रा ने बताया कि बेमौसम बारिश व आंधी में खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है।
कुछ दिन में फसल की कटाई शुरू होनी थी, लेकिन बारिश से धान भीग गया है। इससे कटाई भी लेट होगी। किसान धीरज व विनोद आदि ने बताया कि अभी भी बादल छाए हैं और बारिश का अनुमान है। अगर बारिश होती है तो अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मल्लावां क्षेत्र में भी सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद अधिकांश जगह खेतों में खड़ी धान की फसल पलट गई। किसान राकेश व विजयकांत आदि ने बताया कि कुछ दिनों में फसल की कटाई जोर पकड़ने वाली थी, लेकिन बारिश के बाद कटाई लेट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें