फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो पक्षों में बवाल और फायरिंग, पथराव में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। देभिया गांव में रविवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जेसीबी निकलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी की गई। जेसीबी और बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव के बुल्ला उर्फ बुलई का लड़का शान बाबू अपनी जेसीबी लेकर जा रहा था, तभी गांव के ही साहब, आजाद व शाहरुख ने विरोध किया। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ गया।
दोनों पक्षों से लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर मुकदमा दर्ज किया है। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें