फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ व पेड़ की डाल काटने से प्रभावित हुई शहर की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई। इससे शहर की आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

33 केवीए मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र का टाउन फीडर रविवार को बंद रहा। सड़क चौड़ीकरण के कारण वन विभाग की टीम पेड़ों को काटने का काम कर रही थी। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। फीडर रविवार सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक बंद रहा। इससे क्षेत्र के लोग बिजली न मिलने से परेशान हुए। वहीं विद्युत उपकेंद्र आशानगर में रविवार को पेड़ की टहनियों को काटने का अभियान सुबह पौने 12 बजे शुरू किया गया। इससे उससे जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही।
शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े डीएम चौराहा फीडर पर ट्रांजिस्ट हॉस्टल के पास पेड़ की टहनियों के काटने का कार्य शुरू किया गया। इससे सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक ट्रांजिस्ट हॉस्टल के आसपास के 500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति में समस्या न हो इसके लिए बिजली लाइन के पास के पेड़ों को काटने का काम किया जा रहा है। लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसलिए वन विभाग के अनुरोध पर शट डाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन




काम की बात
पूरे दिन बंद रहेगा टाउन द्वितीय फीडर
33 केवीए मन्नापुरवा के अवर अभियंता अमन सक्सेना ने बताया कि खेतुई से लखनऊ चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। सोमवार को वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई और नई लाइन बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच टाउन दो फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मन्नापूर्वा, नरेश नगर, धन्नू पुरवा, गंगा नगर कॉलोनी, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, इंद्रा नगर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें