फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में हुई चोरी,पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र में दो गांवों में हुई चोरी की वारदातों में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। तहरीर देेने के बाद पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस लगातार टरका रही है।
विज्ञापन

अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम भुलभुला निवासी महेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नगदी जेवरात से भरा बक्सा उठा ले गए थे। पीड़ित ने बुधवार की सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। इधर बहोइया गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि 23 अक्तूबर की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर बक्से में रखे 35 हजार रुपये चुरा ले गया था।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें