न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में देर शाम बच्चों को थिरकते देख दर्शक दीर्घा में बैठे बड़े भी अपने को नहीं रोक सके और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खुद भी थिरकने को विवश हो गए। बच्चों ने भी फिल्मी गीतों से लेकर देश भक्ति के गीतों पर भी मंचन कर देखने वालों की खूब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों को देखकर स्कूल के प्रबंधक अतुल मिश्र एवं प्रधानाचार्या ममता मिश्र का मनोबल बढ़ाया। कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए एक प्लेटफार्म मिलता है।
बार एसोसिएशन महामंत्री रामदेव शुक्ल ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और स्कूल के प्रबंध तंत्र के साथ टीचरों को बधाई दी। वरिष्ठ वकील रामदेव अग्निहोत्री ने बच्चों की सराहना की। संचालन अपूर्वा सिंह ने किया। बच्चों ने फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक कर अपने हुनर का जादू चलाया। हास्य, देश भक्ति, नृत्य, भांगड़ा, नाटकों आदि पेश कर बच्चों ने समां बांधा।
बच्चों में विश्वजीत, अथर्व चंदेल, देवर्षि, रेनू, अस्मित, अर्दित, अविका, अलौकिक, आईना, तेजस, अदिति, रामलखन, जयता, आयुष्मान, समृद्धि ने कई मोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर टीचरों व अभिभावकों ने तालियां बजाईं। इस मौके पर मोना, खुशबू, बबिता, नेहा, प्रियंका, शिखा, ऋतु, स्वाती, पल्लवी, पियुषा, प्रीती, अल्पना, कल्पना, रिचा, संतोष मिश्रा मौजूद थे।