स्प्रिंग डेल्स किन्डर गार्टेन में शनिवार को नन्हे मुन्नों ने न रंग बिरंगी ड्रेसों को धारण कर क्रिसमस का पर्व मनाया, बल्कि विभिन्न खेलों के माध्यम से मौज मस्ती भी की। प्रधानाचार्या ने बच्चों को प्रभु ईशु का प्रेम का संदेश बच्चों को भी सिखाया।
नगर क्षेत्र में स्थित स्प्रिंग डेल्स किन्डर गार्टेन स्कूल के बच्चों ने स्कूल में क्रिसमस मनाया। स्कूल में सर्दी की छुट्टियां शुरू होने से पहले आखिरी दिन क्रिसमस पूरे उत्साह के बीच मनाया गया। प्रधानाचार्या अदिती गौड़ ने प्रभु ईशु के प्रेम का संदेश समझाया। आपस में प्रेम से एवं मिलजुल कर रहना सिखाया।
बच्चों ने टीचरों आरती मेहरा, निधि सिंह, आरती गुप्ता, मेधा शुक्ला, दिपाली अग्रवाल, पारुल गुप्ता, रूपाली गुप्ता के साथ कई खेल खेले। उन्होंने म्यूजिकल चेयर खेला खेला। फ्र ाग रेस, टाफी रेस में भी बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान सभी ने प्रभु ईशु के भजन भी गाए तथा विश्व शांति की कामना की। टीचरों ने बच्चों को टाफी और चाकलेट आदि का वितरण किया और क्रिसमस की बधाई दी।
अधिकांश बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेसों में नजर आए। जिनमें स्कूल की अर्नी, एजल, तान्या, रायमा, रिया, सार्थक, वृन्दा, अंश अग्रवाल, शशलीन, महिमा, अदविका, रूद्रांश, शौर्य प्रताप, नियति, ऐश्वर्य, काव्या, कुशाग्र, इशिता, इशांत, सेमुल, फलक, इफ्फत, सान्वी, विराज, भव्या, अराध्या आदि ने हिस्सा लिया।