फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर बालक घायल

Sun, 23 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को देखने सीएचसी में जुटी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी-गोपामऊ मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बालक घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पीट दिया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां  एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसेे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 पिहानी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रिजवान (20) मोहम्मद व इरशाद (21) पिहानी से गोपामऊ जा रहे थे। रास्ते में बखरिया गांव के करीब अचानक सामने आया बालक लेखपाल (7) निवासी ग्राम बखरिया उनकी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। दोनों बाइक सवार भी बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। इस बीच वहां पर जमा हुई भीड़ ने दोनों युवकों को पीट दिया।

सूचना पर एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां इरशाद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीएचसी पिहानी कोतवाली प्रभारी पवन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन अब तक उन्हें किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें