पाली में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन व मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amarujala
पाली। पाली थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकला एक किसान तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमर झाला निवासी राजाबक्श सिंह (45) खेती करता था। शनिवार की शाम वह खेत में पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय वह फिसलकर तालाब में गिर गया।
राजाबक्श को डूबता देख आस-पास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए। राजाबक्श को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई कन्हैया बक्श सिंह ने बताया कि राजाबक्श चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटी व एक बेटा है।