फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से आठ अर्बन पीएचसी में नहीं लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हर रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एनएचएम के संविदा कर्मियों की हड़ताल की भेंट चढ़ गया। शहर के चार अर्बन पीएचसी समेत आठ स्थानों पर मेला होना तो दूर ताला तक नहीं खोला जा सका। दरअसल इन आठाें केंद्रों पर पूरा स्टाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर ही तैनात है। संविदा कर्मियों की हड़ताल के बारे में जानकारी न होने के कारण रविवार को आरोग्य मेले में इलाज की उम्मीद से पहुंचे लोगों को भी वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया के पास अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवीर पुलिया नाम से संचालित पीएचसी पर हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगता है। मेले का आयोजन तो इस बार भी हुआ, लेकिन यहां का ताला नहीं खुला। यहां लैब टेक्नीशियन से लेकर चिकित्सक तक तैनात हैं। इन सभ की तैनाती एनएचएम के तहत संविदा पर है। संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। इसलिए ताला नहीं खुला। मोहल्ले के ही विकास और सायरा दवा लेने पहुंचे थीं, लेकिन ताला देखकर लौट गईं।



शहर के ही मोहल्ला विभूति नगर में भी अर्बन पीएचसी है। यहां भी रविवार को आरोग्य मेले का आयेाजन नहीं हो पाया। वजह यही है कि यहां भी चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एलटी, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ ही फार्मासिस्ट भी एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात हैं। एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं, इसलिए यहां मेले का आयोजन रविवार को नहीं हुआ। मोहल्ले के सतीश और मणिकांत दवा लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पीएचसी बंद देखकर मेडिकल स्टोर की तरफ चले गए।
विज्ञापन



शहर में कैनाल रोड पर विभूति नगर में भी अर्बन पीएचसी है। इसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर विभूतिनगर के नाम से जाना जाता है। यहां स्टाफ नर्स से लेकर चिकित्सक तक तैनात हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लैब टेक्नीशियन भी हैं। रविवार को यहां भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हो पाया। यहां तैनात पूरा स्टाफ भी एनएचएम के तहत संविदा पर है। मोहल्ले के ही सुधीर और उमेश बुखार व जुकाम की दवा लेने पहुंचे थे, लेकिन ताला देखकर वापस चले गए।



नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं एनएचएम के संविदा कर्मी
एनएचएम के संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नियमित कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मंहगाई भत्ता और स्थानांतरण नीति के साथ अनुकंपा नियुक्ति की मांग भी एनएचएम कर्मी कर रहे हैं। दरअसल एनएचएम कर्मियों को कहीं न कहीं भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार उनकी मांग पूरी कर सकती है।


एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं। आठ अर्बन पीएचसी में पूरा स्टाफ एनएचएम संविदा का ही है। अन्य 49 न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया है। इनमें हर जगह कुछ न कुछ स्थाई कर्मचारी भी हैं। एनएचएम कर्मियों की जो मांगे हैं उनका निस्तारण शासन स्तर से ही संभव है। -डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें