फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अफसर ने तीन बूथों को खंगाला

Mon, 15 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूचियों के चल रहे परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडे ने तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बीएलओ को चेतावनी देने के साथ एसडीएम को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोपहर बाद तीन बजे पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पहुंचे और पत्रकाराें से कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियां लगभग शत प्रतिशत तैयार हो गई हैं। अब इनमें केवल नाम संशोधन अथवा जिनकी फोटो स्पष्ट नहीं है, उन्हें पुन: बदलवाने को वोटरों से कहा जा रहा है।

कई लोगों के नाम दो स्थानाें की मतदाता सूचियों में हैं, दंडनीय अपराध है। आयोग के निर्देश पर अब बीएलओ घर-घर जाकर सभी वोटरों के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा आधारकार्ड नंबर दर्ज करेंगे, जिससे मतदाता सूचियाें में दो या अधिक स्थानों पर दर्ज वोटरों के नाम हटाए जा सकें।
विज्ञापन


कहा कि यह विशेष कैंप 15 अगस्त तक लगेंगे। कहा कि प्रदेश की करीब 21.77 करोड़ की आबादी में 50 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। जिनमें करीब 11 फीसदी लोगों तक आधार कार्ड पहुंचा दिए गए हैं। बताया कि मतदान के चार पांच दिन पहले वोटरों के घरों में मतदाता पर्चियां पहुंचाईं जाती थी, पर मोबाइल नंबर दर्ज होने के बाद अब यह सूचना सीधे मोबाइल नंबर पर चुनाव के एक सप्ताह पहले संख्या दी जा सकेगी।

इसके बाद एसडीएम संजीव सिंह के साथ भगवान बुद्ध इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पांडे पहुंचे और कार्यक्रम का बारीकी से मुआयना किया। मतदाता सूचियों में कई लोगाें के फोटो स्पष्ट नहीं मिले, जिस पर सही फोटो लगवाने व काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इधर, तिलोइयां कला के प्राथमिक स्कूल के मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान काम ठीक न मिलने पर बीएलओ शिवशंकर को चेतावनी देने के साथ एसडीएम को निर्देश दिए और कहा कि सभी बीएलओ को यह कार्य शत प्रतिशत समय सीमा के अंदर करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें