फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल में अधिकारियों को अस्पताल में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल कर तैयारियों की हकीकत परखी। एक कर्मी को कोरोना मरीज बनाकर उसे भर्ती कराने और उपचार में लगने वाले समय को देखा। कुछ खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले मेें चार दिन में कोरोना के एक्टिव केस नौ हो गए हैं। शासन की ओर से स्वास्थ्य महकमे को अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मंगलवार को लखनऊ के इंद्रानगर स्थित आरएफपीटीसी के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता, 10 बेड के पीआईसीयू वार्ड व 50 बेड के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एक कर्मी को मरीज बनाया।
108 एंबुलेंस को फोन किया और कोविड पॉजिटिव मरीज को सांस की समस्या बताई। एंबुलेंस से मरीज को इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया गया। मरीज के आने-जाने व उपचार मेें लगने वाले समय की जानकारी जुटाई। ऑक्सीजन प्लांटों में खामियां मिलने पर सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी, डॉ. एसपी सिंह डॉ, पंकज मिश्रा, डॉ. कमर हैदर, फार्मासिस्ट विजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें