हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए नौ थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इनमें दो को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, दो उप निरीक्षक व 66 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र भी बदल दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जारी आदेश में प्रभारी निरीक्षक मझिला प्रियंबद मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक पिहानी धर्मदास सिद्धार्थ को पुलिस लाइन भेज दिया गया। पिहानी का प्रभारी साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे को बनाया गया, मझिला की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष हरियावां अमित सिंह को, पीआरओ ब्रजेश कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज, प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज दिनेश यादव को थानाध्यक्ष हरियावां, प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद राजदेव मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक सवायजपुर, प्रभारी निरीक्षक सवायजपुर निर्भय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद और साइबर थाना के बालेंद्र मिश्र को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा दो उप निरीक्षक और 66 सिपाहियों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।