फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने सपा-भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 06 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बसपा की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। सअदातनगर (मझिला) गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक व बसपा नेता चेयरमैन शाहाबाद आसिफ खां बब्बू ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। कहा कि यूपी में व्याप्त अराजकता के माहौल से जनता की नींद हराम है। अपराधी दुस्साहसी हो गए हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी उनके निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


कमलेश सिंह की ओर से आयोजित सभा में कहा कि दो-दो घरों में हत्याएं कर लूटपाट हो रही हैं। पुलिस सो रही और सरकार में बैठे जिम्मेदार मस्त हैं। ऐसी सूरते हाल में यूपी की जनता इस जनविरोधी निरकुंश सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ ही प्रदेश की शासन सत्ता बहुजन समाज पार्टी के हाथों में सौंपने का मन बनाए बैठी है। इतिहास गवाह है कि बसपाई सरकारों में अधिकारी बेलगाम नहीं रहे और अपराधियों के हौसले पस्त रहे। गुंडागर्दी करने वाले खुद को बचाने में ही लगे रहे।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्षों से यहां लोग मजहबी भेदभाव भूल कर इंसानियत के साथ रहते आए हैं। समाज को तोड़ कर यूपी पर सत्ता का ख्वाब कभी पूरा होने वाला नहीं है। वैसे भी जनता ने केंद्रीय सरकार के चुनावी वादों का सच देख ही लिया है। जुमलों का भ्रम अब जनता पर खुल चुका है और वह बहकावे में आने वाली नहीं। इस मौके पर राहुल शुक्ला, नन्हें मिश्रा, मोहम्मद अकील, अवधेश पाल, विनोद द्विवेदी, इरफान गाजी, वीरू सिंह, श्यामा सिंह, रमन सिंह व विनीत आदि उपस्थित थे। संचालन डा. मोहम्मद हुसैन ने किया। अध्यक्षता कमलेश सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें