फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए सरकार की जनकल्याण योजनाओं को खत्म करने की साजिश

Wed, 06 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कांग्रेस मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। ब्लाक टड़ियावां में आयोजित जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गणेश शंकर पांडे ने कहा कि यूपीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मनरेगा और खाद्य सुरक्षा योजना को सरकारें खत्म करना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दोनों सरकारें गरीब और कमजोर विरोधी हैं। आम आदमी के  अधिकारों को हड़पना चाहती हैं। केंद्र सरकार तो इस हद तक आ गई है कि जनता से चुनी गई कांग्रेस सरकारों को असंवैधानिक तरीकों से अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। जनता इनके झूठ और फरेब को पहचान गई है। प्रदेश सचिव सैफ अली नकवी ने कहा कि मोदी और अखिलेश सरकार की नजर अब गरीब के निवाले और संविदा कर्मियों के रोजगार छीनने पर है। प्रदेश में विकास हाशिए पर है। बेरोजगार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रदेश अब बदलाव चाहने लगा है।

प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने से पहले चुनाव में सैकड़ों झूठे वायदे जनता से किए और सत्ता हासिल करने पर अपने चुनावी वादों को चुनावी जुमला करार करवा दिया। जनता सब देख रही है। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने कहा कि यह सरकारें अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए धार्मिक उन्माद व दंगों का सहारा ले रही हैं। ताकि जनता भ्रमित हो जाए। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल ने कहा कि प्रदेश का विकास हासिए पर आ गया है।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्लाक में नारेबाजी भी की। इसके बाद खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पूर्व जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक ली। लंबे वाहनों के काफिला के साथ टड़ियावां ब्लाक पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश अवस्थी, डा. राजीव सिंह, आफताब अंसारी, सरोज चंदेल, सत्यबोध प्रकाश, श्याम प्रकाश शुक्ला, प्रेम प्रकाश वर्मा, सुख सागर मिश्र, गोपाल पांडे, शशिकांत, अजय शुक्ला, अकील खां, सुनीता मित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें