फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू के रास्ते पर चलने का संकल्प

Mon, 14 Nov 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को राजीव भवन में जुटे कांग्रेसियों के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर न सिर्र्फ उनको नमन किया बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने प्रथम प्रधानमंत्री को नमन करने के बाद कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर युवाओं को देश को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं का इस दिन संकल्प लेना चाहिए कि कांग्रेस की उन नीतियों को जो जनता के हित के लिए हैं उनका प्रचार प्रसार जोर शोर से करें ताकि जिले की जनता उन योजनाओं का लाभ उठा सके और अपात्र कम से कम लाभान्वित हो सके। जानकारी के अभाव में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल ही नहीं पाता और अपात्र ही उनका लाभ उठाकर चलते बनते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए एक रणनीति तैयार होगी तथा योजनाओं का लाभ पात्रों तक ही पहुंचाएगा। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की चाचा नेहरू के द्वारा देश को मिली उपलब्धियां बताने की आवश्यकता नहीं है। बस सिर्फ इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की देर है। इस मौके पर सत्यबोध प्रकाश, भुट्टों मियां, सरोज चंदेल, आरबी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें