फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कैदियों को बांटी खुशियां

Mon, 14 Nov 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बाल बंदियों को उपहार देती आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बाल दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने सोमवार को राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर बाल बंदियों को ट्रैक सूट, गर्म टोपी, मिष्ठान , फल व चाकलेट वितरित की। अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने कहा कि बाल बंदी सम्प्रेक्षण गृह को जेल न समझकर इसे बाल वाटिका समझे और अपने जीवन की बेहतरी के लिए अच्छा आचरण करें। यहां से बाहर जाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बने।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, निबंध व पेंटिंग आदि की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पर्यावरण प्रदूषण विषयक निबंध प्रतियोगिता में राम सच्चे ने प्रथम, अभिषेक गौतम ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। इसके उपरांत अध्यक्ष ने जिला महिला कारागार जाकर बंदी महिलाओं के बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर मिष्ठान, टाफी, चाकलेट वितरित कर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, समाज सेविका नीलेश नंदनी, आकांक्षा समिति की सदस्या शोभना सिंह, नीलम सिंह व आदिति गौड़ आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें