हरदोई। कोविड टीकाकरण और निराश्रित पशुओं को पशुबाड़ों में संरक्षित करने के संबंध में शुक्रवार को हुई बैठक में दो बीईओ और एक एडीओ अनुपस्थित रहे। इससे नाराज सीडीओ ने तीनों अफसरों के वेतन पर रोक लगा दी है।
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि शुक्रवार शाम कोविड टीकाकरण व निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के संबंध में बैठक हुई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी बेंहदर पवन कुमार सिंह, बीईओ हरपालपुर सोमनाथ विश्वकर्मा व हरपालपुर के सहायक विकास अधिकारी रजनीकांत त्रिवेदी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तीनों अधिकारियों के वेतन पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी जान बूझकर कोविड महामारी नियंत्रण के लिए दिए गए दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। तीन दिन में जवाब मांगा गया है।