हरदोई। लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के निर्देशन और संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीडीओ को सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) का नोडल अधिकारी नामित किया है। सीडीओ के साथ सहयोग के लिए विधानसभा वार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में स्वीप की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों को विधानसभा क्षेत्रवार कराया जाएगा। सीडीओ सौम्या गुरुरानी को जिले का स्वीप का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उप कृषि निदेशक को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
बताया कि इसी के साथ डीआईओएस, बीएसए से समन्वय बनाकर कार्यक्रम कराए जाएंगे। बीएसए, डीआईओएस कार्यक्रमों की फोटो और अखबार की कटिंग को एनआइसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से पोर्टल पर अपलोड कराएंगे और इसकी लॉगबुक तैयार करेंगे। बताया कि लोकसभा क्षेत्र हरदोई के लिए सीएसएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य और मिश्रिख के लिए सहायक आयुक्त स्टाम्प को नोडल बनाया गया है।