फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अन्नपूर्णा भवन में सस्ती दर पर मिलेंगी दैनिक जीवन की सामग्री

Sat, 02 Mar 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी राशन की मॉडल दुकानों पर कार्डधारक राशन प्राप्त करने के साथ अन्य दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई कार्यक्रम में जिले के दो राशन विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवन की चाबी दी। वहीं जिले में एक अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

जिले में 1621 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों को माॅडल दुकानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए शासन से निजी भवन बनवाएं जा रहे है। जिले में अब तक 37 दुकानों के भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में अन्नपूर्णा भवन की चाबी राशन विक्रेताओं को सौंपी। जिले से पांच उचित दर राशन विक्रेता लखनऊ समारोह में बुलाए गए थे।
इनमें अहिरोरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेरवा कमालपुर के अंजनी कुमार, टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्शीपुर के जितेंद्र, कोथावां की ग्राम पंचायत हरैया के करूणाशंकर, माधौगंज के सेखनपुर के संतोष कुमार और भरखनी की ग्राम पंचायत सवायजपुर के रियासतदीन शामिल थे। समारोह में मुख्यमंत्री ने अंजनी कुमार और जितेंद्र को अपने हाथ से अन्नपूर्णा भवन की चाबी सौंपी।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत महोलिया शिवपार में अन्नपूर्णा भवन में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। लाइव प्रसारण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्वन ने अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने वहां पर लगाई गई ई- बेईंग मशीन व पॉस मशीन की भी पूजा की।
मार्च में ई- वेईंग मशीन से राशन का वितरण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नई व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन में कार्ड धारकों को दैनिक प्रयोग की वस्तुएं, छोटे सिलिंडर व जनसुविधा केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। मनरेगा उपायुक्त रवि प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, बीडीओ बावन रामप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अशोक द्विवेदी, जिला समन्वयक रजत शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें