फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी से सीबीआई ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रायबरेली में एक निगम में चल रही भर्ती में अनियमितताओं के तार हरदोई से जुड़े होने की जानकारी पर लखनऊ से सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। टीम में शामिल अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी की उच्चाधिकारियों की भी बात कराई। लगभग ढाई घंटे तक सीएमओ कार्यालय में रुकने के बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सीबीआई की टीम लखनऊ रोड पर नयागांव में स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंची।
टीम ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पूछताछ की। विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार रायबरेली में स्थित एक निगम में भर्ती की प्रक्रिया के दौरान कुछ अनियमितताएं मिली थीं। इसकी जांच के दौरान ही सीएमओ कार्यालय हरदोई में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें