हरदोई। जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बुधवार को शहर के जेके रिसार्ट में वितरित किए जाएंगे। जिसमें तहसील सदर के शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से सभी परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों, रसोइयां, शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा का सुविधा प्रदान करने की योजना शुरू की गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम होगा। सदर तहसील के शिक्षक व कर्मचारियों के लिए जेके रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दस परिषदीय और दस माध्यमिक शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड प्रदान किए जाएंगें।
20 शिक्षकों को मिलेंगे प्रमाणपत्र
कार्यक्रम में माध्यमिक एडेड विद्यालय के डा. राजेश तिवारी, गीता शुक्ला, मिथिलेश कुमारी, शशि प्रभाराजवंशी, सुशील कुमार शर्मा, आकांक्षा सिंह, अमित वर्मा, अंशुलता, अखिलेश कुमार, दिवाकर और बेसिक शिक्षा विभाग के मुकेश चंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमाार यादव, रोहिताश्व कुमार सिंह, अतुल कुमार शुक्ला, आनंद मिश्रा, नेहा सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार मिश्र और संजय श्रीवास्तव शामिल हैं।