फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वास्थ्य कर्मी के बंद मकान से 11.5 लाख के नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेक्सेरा कॉलोनी में स्वास्थ्यकर्मी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। लगभग दस लाख रुपये कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। सारा सामान बिखरा पड़ा देख स्वास्थ्य कर्मी फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन

मूलरूप से पाली निवासी अर्पण शुक्ला स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर हैं। कुछ समय पहले ही नेक्सेरा कॉलोनी में उन्होंने मकान बनवाया है। अर्पण की पत्नी प्रिया अपनी बेटी के साथ बुआ के बेटे के तिलक में शामिल होने शाहजहांपुर गई थीं। अर्पण सोमवार रात एनआईसीयू वार्ड में ड्यूटी पर थे। मकान में ताला पड़ा था। मंगलवार सुबह लगभग पौने पांच बजे उनके पड़ोसी काली चरन ने गेट खुला देखा तो अर्पण को फोन किया।
इस पर अर्पण मौके पर पहुंचे तो सारे दरवाजे खुले पड़े थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अर्पण के मुताबिक लगभग 10 लाख रुपये के जेवर चोर चोरी कर ले गए। डेढ़ लाख रुपये कार खरीदने के लिए रखे थे। यह रुपये भी चोर चोरी कर ले गए। जेवरों के खाली डिब्बे घर में ही पड़े मिले। अर्पण ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पहले यूपी 112 की टीम और फिर देहात कोतवाली की टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। देहात कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें