फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाद सुलझाने गए बड़े भाई को छोटे भाई ने लाठी और ईंट से मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। भगवंतापुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर छोटे भाई और उसकी पत्नी के बीच हो रहे विवाद में बड़ा भाई मध्यस्थता करने गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भगवंतापुर निवासी रामआसरे (57) ट्रक चालक थे। पिछले एक माह से घर पर ही रह रहे थे। उनका मकान गांव के बाहर बघौली रोड पर है। छोटा भाई संतराम गांव के अंदर बने मकान में पत्नी के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर संतराम और उसकी पत्नी रेनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर राम आसरे वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। इसी से नाराज होकर संतराम ने लाठी और ईंट मारकर राम आसरे की हत्या कर दी। इसके बाद संतराम मौके से भाग गया। राम आसरे की हत्या की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ हरियावां संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी संतराम को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
अपहरण के मामले में 14 साल जेल में रह चुका है हत्यारोपी
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्यारोपी संतराम 14 साल तक डासना जेल में बंद रहा था। उस पर गाजियाबाद के एक युवक का अपहरण और हत्या करने का आरोप था। कोविड के दौरान उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। गांव में चर्चा है कि हत्या की असली वजह परिजन छिपा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि छोटे भाई की पत्नी से नजदीकियों के चलते बड़े भाई की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें