फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: तेजाब से झुलसी मिली महिला, देवर पर आरोप; घटना के बाद पति ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 25 Nov 2023 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में गंभीर रूप से घायल महिला के पड़े होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। महिला के भाई ने पति और देवर के खिलाफ तेजाब फेंककर घर से निकाल देने का मामला सांडी थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
तेजाब से झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंटवा मजरा देईचोर में गंभीर रूप से घायल महिला के पड़े होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान के पुत्र ने पुलिस के सहयोग से महिला को पहले सीएचसी सांडी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना को लेकर महिला के भाई ने पति और देवर के खिलाफ तेजाब फेंककर घर से निकाल देने का मामला सांडी थाने में दर्ज कराया है। खास बात यह है कि जिस दिन तेजाब फेकने का दावा किया जा रहा है। उसके अगले ही दिन महिला का पति फंदा लगाकर खुदकुशी कर चुका है। मतलब यह कि पुलिस ने एक मृतक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र की औरेनी निवासी संजू (34) शुक्रवार रात अंटवा में घायल अवस्था में पड़ी मिली। ग्राम प्रधान के पुत्र रोहित के मुताबिक उक्त महिला पिछले कई दिन से गांव में थी। गांव के लोग उसे खाने पीने के लिए दे देते थे। शुक्रवार रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने अपना नाम पता बताया। 
विज्ञापन


जानकारी पर महिला का भाई फर्रूखाबाद जनपद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा निवासी दाताराम भी अस्पताल पहुंचा। संजू का दावा है कि पति सुशील और देवर विनोद ने 14 नवंबर को शराब पीने से रोकने के कारण संजू पर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। इधर-उधर भटकते हुए अंटवा पहुंच गई थी। दाताराम ने संजू के पति सुशील और देवर विनोद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उधर दूसरी ओर पता चला कि सुशील ने 15 नवंबर को ही खुदकुशी करली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें