फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नीले घोड़े पर चढ़कर बाबा आ गया... मेरा श्याम आ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। ढिकुन्नी के तपस्वी बाबा मंदिर पर गुरुवार रात श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

संडीला के कलाकार अंशू त्रिपाठी ने ‘करता नमन शारदे, आराधना करता हूं’ सुनाया। लखनऊ के गायक योगेश शुक्ल ने ‘दुख का बादल जब-जब मुझ पर छा गया, नीले घोड़े पर चढ़कर बाबा आ गया, ओ आ गया-ओ गया, मेरा श्याम आ गया’ सुनाया। लखनऊ की रागिनी ने ‘सारी दुनिया से हम बेगाने हैं, हम खाटू वाले के दिवाने हैं’ सुनाया। लखनऊ के शुभम गुप्ता ने ‘मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है’ सुनाया। आयोजक कमल चौहान व रामजी राठौर ने 10 किलो का केक काटा। भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूमकर जन्मोत्सव मनाया। संजोग राठौर, सोनू राठौर, अंकित चौरसिया, अखिलेश पाल व सुखवीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें