फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख सवायजपुर-बावन रोड पर जाम लगाया

Thu, 17 Aug 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
परिजनों को समझाती सीओ प्रीती सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बावन। पत्नी को विदा कराने गए युवक की मौत के मामले में गुरुवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सवायजपुर-बावन रोड पर रखकर जाम लगा दिया।  सीओ ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी मोनू (25) की थाना सांडी क्षेत्र के खुटेहना निवासी रामेश्वर की बेटी पूनम उर्फ विटोली (20) के साथ एक साल पहले शादी हुई थी। पिता के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन रहती थी। इसके चलते कुछ दिन पहले विटोली मायके चली गई थी।

मंगलवार को मोनू पत्नी क ो विदा करने ससुराल गया था। जहां से बुधवार देर शाम पत्नी के भाई  बेहोशी की हालत में घर पर छोड़ गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसे भर्ती नहीं किया गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मृतक की पत्नी व सालों पर जहर खिलाकर मोनू की हत्या का आरोप लगाया था। सांडी थाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

इसके बाद शव लेकर कस्बा पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सवायजपुर बावन रोड पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सीओ प्रीती सिंह आस-पास के थानों की पुलिस लेकर पहुंची। सीओ ने पूनम को गिरफ्तार किए जाने व अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें