फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ब्लॉक पर कैंप लगाकर बनाए जाएंगे विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। अब अभिभावकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। जिले के सभी ब्लॉक पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित कर छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। तीन दिन तक लगातार शिविर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनेंगे।
विज्ञापन

अक्सर देखने में आता है कि सही दस्तावेज और जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं और आगे के प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज, नगर निकाय विभाग की टीम के साथ मिलकर शिविर लगाने का निर्णय लिया। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में 28 से 30 जुलाई तक तीन दिन ब्लाॅकों पर शिविर लगाए जाएंगे जिसमें विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्रों को बनाया जाएगा।
शिविर में विद्यार्थियों के जन्म से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन मौके पर ही किया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों के पहचान पत्र, आंगनबाड़ी रिकॉर्ड या अस्पताल के डिस्चार्ज कार्ड जैसे प्रारंभिक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंच सकते हैं। संबंधित अधिकारी मौके पर ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी ब्लाॅकों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक शिविर में पहुंच कर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। -प्रभात मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें