फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाईपास को मिलेगी रफ्तार, बिजली टावर हटाने की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
निर्माणाधीन हरदोई बाईपास के पास कुछ इस तरह से लगे हैं बिजली की उच्च क्षमता के टावर।
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया मार्ग पर बन रहे एनएच-731 और उससे जुड़े करीब 16 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण को अब रफ्तार मिलने जा रही है। सुरक्षा कारणों से बाईपास के निकट स्थित उच्च क्षमता बिजली लाइन के 70 टॉवरों को हटाने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। इससे निर्माण में आ रही तकनीकी अड़चनें दूर होंगी और काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

यह बाईपास लखनऊ रोड के खेतुई से शुरू होकर शाहजहांपुर रोड पर कोर्रिया गांव तक जाएगा और बिलग्राम, सांडी, सवायजपुर व रद्धेपुरवा रोड को पार करेगा। कार्यदायी संस्था राज कंस्ट्रक्शन को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने बताया कि बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण, कब्जा दिलाने और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। एनएचएआई और कार्यदायी संस्था ने टॉवर हटाने के लिए उप्र पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी इस दिशा में निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि कार्य तय समय में पूरा हो सके और दुर्घटना की आशंका भी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें