फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज नया गांव मार्ग पर शुक्रवार देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह दो दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खंधेरिया सुमेरगंज निवासी शिवम (22) पुत्र कृष्णपाल शुक्रवार देर शाम किसी काम से बाइक से कस्बे की ओर जा रहा था। रास्ते में माधौगंज नया गांव मार्ग पर सहिजना गांव के पास एक मिल के सामने उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण शिवम के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शिवम की सांसें थम गईं थीं। उसके पास मिले फोन से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि शिवम दो भाइयों में बड़ा था। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। शिवम ही परिवार का जिम्मा संभाले था। छोटे भाई अंकुर ने बताया कि दो दिसंबर को ही शिवम छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें